Friday, October 18, 2024
बिहार में बनेगी BJP की सरकार, सियासी उबाल के बीच गिरिराज सिंह ने क्या कहा…
Uncategorized

Bihar Political : बिहार में बनेगी BJP की सरकार, सियासी उबाल के बीच गिरिराज सिंह ने क्या कहा…

बिहार में सियासी ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। एक तरफ जहां जदयू की राजद से दूरी बनती दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी से जदयू की नजदीकी की बात का जिक्र हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर जदयू के प्रवक्ताओं के बयान बाजी भी बेहद नरम लहज़े में हो रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता तक नीतीश कुमार व जदयू को लेकर अब पहले की तरह बयान बाजी नहीं कर रहे हैं, गुरुवार से ही पटना से दिल्ली तक बैठको का दौर जारी है। इस बीच बीजेपी के फायर ब्रांड नेताओं के बयान भी सामने आए हैं।

बिहार में गुरुवार से ही सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन सरकार पर अब ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। राजद और जदयू के बीच खटर-पटर और जदयू से भारतीय जनता पार्टी के नजदीकी की खबर जब चर्चा में आई तो तमाम दलों के प्रमुख नेताओं की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाने लगी।

See also  Arun Govil and Sunil Lahiri : अरुण गोविल और सुनील लहरी यानी की रामायण के राम लक्ष्मण पहुंचे प्रयागराज के तट पर बोले - 'आने वाले 10 साल में हमारा देश…'

सियासी पंडित तरह-तरह का अनुमान लगाने लगे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अहम बैठक की। खुद गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे प्रकरण पर मोर्चा थामें हुए हैं। इधर जदयू और भारतीय जनता पार्टी में अलगाव के बाद से ही भाजपा के वो तमाम नेता जो नीतीश कुमार और जदयू के खिलाफ सख्त बयान बाजी करते रहें वह अब नरम लहजे में ही बयान देते दिखाई दे रहे हैं।

इधर भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम कार्यकर्ता हैं। मुझे कुछ मालूम नहीं। हम काशी मथुरा वाले हैं। वहीं बिहार के सियासी हलचल को लेकर समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं आज भी कह रहा हूं कि बिहार की जनता 2024 में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगी।

See also  Fake Currency Racket : यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका और फिर प्रिंट की ऐसी करेंसी की पुलिस भी रह गई हैरान

वहीं, साल 2025 में बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी। कुर्सी की लड़ाई का जिक्र करते हुए उन्होंने नीतीश कुमार के ऊपर भी बयान बाजी की और जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने और कुर्सी वापस लेने का जिक्र किया।

इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जब दिल्ली से मीटिंग करके पटना गए तो मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग को लेकर कहा कि यह लोकसभा चुनाव को लेकर मीटिंग थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने 4:00 बजे जो बैठक बुलाई है वह भी चुनाव के लिए ही है।

See also  Bihar News : बैंक लॉकर से मंदिर के करोड़ों के जेवरात गायब, दरभंगा महाराज के पोते ने दर्ज कराई FIR
Bihar Political
बिहार में बनेगी BJP की सरकार, सियासी उबाल के बीच गिरिराज सिंह ने क्या कहा…

उन्होंने बिहार में मचे सियासी उथल-पुथल पर किए सवालों से बचते दिखाई दिए और कहा कि ये हम लोगों के स्तर की बात नहीं है। बीजेपी लड़ती रहेगी। वही अपनी पगड़ी वाले सौगंध पर उन्होंने कहा कि हमारी बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही है। पगड़ी का जवाब पगड़ी वाले समय पर दिया जाएगा।