कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा की स्कॉर्पियो जनवरी 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है जबकि महिंद्रा मराजो सिर्फ 32 यूनिट ही बिक पाई और यह कंपनी की सबसे कम बिकने वाली कर बनी। ऑटो सेक्टर की दिग्गज का निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की जनवरी 2024 में हुई कर बिक्री का आंकड़ा सभी के सामने आ गया है।
बताया जा रहा है कि कंपनी की सबसे अधिक बिक्री करने वाली कर महिंद्रा स्कार्पियो है। स्कार्पियो ने पिछले महीने 64% की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 14239 यूनिट कार की बिक्री की, जबकि यही आंकड़ा 1 साल पहले जनवरी 2023 में 8715 यूनिट थी। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 16 परसेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 9964 यूनिट का कार्य बेचकर महिंद्रा बोलेरो रही जबकि जनवरी 2023 में महिंद्रा बोलेरो ने 8574 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की थी।
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 25 परसेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 7206 यूनिट कर बेचने वाली महिंद्रा xuv700 रही जबकि इसके 1 साल पहले जनवरी 2023 में महिंद्रा xuv700 में कुल 5787 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की गई थी। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 37 परसेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ 659 यूनिट कार बेचकर महिंद्रा थार रही जबकि महिंद्रा थार ने ठीक 1 साल पहले जनवरी 2023 में कुल 4410 यूनिट कार की बिक्री की थी।
आपको बता दे की कंपनी आने वाले सालों में मोस्ट अवेटेड महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने वाली है। बिक्री की इस लिस्ट में 11% की सालाना गिरावट के साथ 4817 यूनिट कर बेचकर महिंद्रा एसयूवी 300 रही। ठीक 1 साल पहले महिंद्रा xuv300 में कुल 5390 यूनिट बिक्री दर्ज की थी।
दूसरी ओर महिंद्रा xuv400 ने पिछले महीने सिर्फ 697 यूनिट कर की बिक्री दर्ज की जबकि सातवें नंबर पर 80 परसेंट की सालाना गिरावट के साथ महिंद्रा मराजो ने 32 यूनिट कार की बिक्री दर्ज की। आपको बता दे की महिंद्रा मराजो ने जनवरी 2023 में कुल 164 यूनिट कार की ही केवल बिक्री की थी।