Thursday, September 19, 2024
क्राइम

Ajab-Gjab : पुरुष ने खुद को महिला शिक्षिका बताकर आधा दर्जन से अधिक छात्राओं के साथ किया रेप, दिमाग देखकर पुलिस भी हो गई हैरान… 

बीते शनिवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले से दुष्कर्म का ऐसा अनोखा मामला सामने आया है कि हर कोई दुष्कर्मी के दिमाग को देखकर हैरान हो गया है। मालूम हो कि एक 30 वर्षीय युवक ने महिला कॉलेज की टीचर की आवाज के जरिए करीबन आधा दर्जन लड़कियों को पहले अपने जाल में फंसाया, इसके बाद फिर उन ल़डकियों के साथ से रेप किया। आरोपी का अनोखा ट्रिक सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है।

मालूम हो कि पुलिस ने बीते शनिवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि आरोपी युवक एक ऐप के मदद से महिला कॉलेज की टीचर की आवाज निकाल कर ल़डकियों से बात करके उनको स्कॉलरशिप का झासा देता था फिर काफी चालाकी के साथ उन ल़डकियों के साथ संबंध बनाता था। मालूम हो कि इस ट्रिक की मदद से आरोपी ने तकरीबन सात लड़कियों के साथ बलात्कार की किया है। हालाँकि आरोपी युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

See also  कानपुर हैवानियत मामले में नया मोड़, हैवानों के पास थी पुलिस की पिस्टल और पट्टा, छात्र ने सुनाई आपबीती

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम ब्रजेश प्रजापति है। वहीं उक्त आरोपी ने आवाज बदलने वाले ऐप का इस्तेमाल करके खुद को महिला कॉलेज की शिक्षिका रंजना मैम कहता था। इस घटना के संबंध में पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।