Thursday, September 19, 2024
ताज़ा खबरेंबॉलीवुड

बड़ी ख़बर : आखिर कौन सा गम खा रहा है शत्रुघ्न सिन्हा को जो, बेटी की शादी के महज पांच दिन बाद ही अस्पताल में एडमिट हुए… 

Shatrugan Sinha Admitted In Hospital : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और दबंग गर्ल के नाम से प्रसिद्ध सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है। मालूम हो कि दोनों ने पहले परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों के सामने रजिस्टर मैरिज की उसके बाद मुंबई में दोनों ने शादी की खुशी में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी दी। मालूम हो कि सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में दोनों के परिवारों के सदस्यों अलावा बॉलीवुड के लगभग सभी सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मालूम हो कि सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन पार्टी के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। 

लेकिन शादी की खुशियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मालूम हो कि सोनाक्षी की शादी एक हाईवोल्टेज शादी रहीं जो सोशल मीडिया में काफी समय से छाई हुई थी। लेकिन अब सोनाक्षी-जहीर के महज पांच दिन के बाद ही सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। वहीं इस बात का सबूत ये है कि बीमार पिता शत्रुघ्न सिन्हा को देखने बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर अस्पताल पहुंचे। 

मालूम हो कि इस पूरे वाक्ये का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इकलौती बेटी सोनाक्षी की शादी की भाग दौड़ में शत्रुघ्न सिन्हा के शरीर और दिमाग पर काफी प्रेशर रहा है। बस इसी कारण से शत्रुघ्न सिन्हा से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपने रुटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के फैंस को ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है सब के चहेते शत्रुघ्न सिन्हा पूरी तरह से ठीक हैं।