Thursday, September 19, 2024
ताज़ा खबरेंदेश की खबरें

आज सुबह-सुबह दिल्ली में जमकर बरसे बदरा, सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना हुई शुरू… 

Live Update of 13 July 2024 : आज देश के सात राज्यों के 13 विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर आज मुंबई का दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। मालूम हो कि प्रधानमंत्री मुंबई में तकरीबन 7,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं। 

इसके अलावा मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित शादी कर ही ली। मालूम हो कि अनंत-राधिका की हुई इस शाही शादी में देश-विदेश के मेहमानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं आज सुबह-सुबह दिल्ली में जमकर हुई बारिश ने लोगों को राहत दिला दी है। 

See also  विराट, रोहित भी खेलेंगे घरेलू क्रिकेट? बदलेंगे नियम ? BCCI के इस नियम के बाद होगा बड़ा बदलाव

1. IAS पूजा खेडकर की मां के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

आईएएस-प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पूजा दिलीप खेडकर की मुसीबतें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल बीते दिनों IAS पूजा खेडकर की मां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पूजा की माँ को कथित रूप से पुणे के किसान को पिस्तौल का डर दिखाकर जमीन बेचने के लिए मजबूर करने का प्रयास करते हुए देखा जा रहा है।

2. बारिश के कारण दिल्ली के कई जगहों पर हुआ जलभराव

आज सुबह-सुबह दिल्ली में हुई तेज बारिश के कारण दिल्ली के कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

See also  Kangana Ranaut's Oops Moment: अभिनेत्री की गलतियां, धोखाधड़ी रोधी बिल फॉर रिलेशनशिप कानून पर व्यंग्य

आज बन रहा है शश राजयोग, मिलेगा मेष कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ ही लाभ… 

3. प्रधानमंत्री मोदी करेंगे आज मुंबई का दौरा

आज प्रधानमंत्री मोदी मुंबई का दौरा करने वाले हैं जहाँ 7,470 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का प्रधानमन्त्री उद्घाटन करेंगे।

4. ओडिशा के राज्यपाल के बेटे पर मारपीट का आरोप

ओडिशा के पुरी में राजभवन के एक कर्मचारी की पत्नी ने सात जुलाई की रात राज्यपाल के बेटे और पांच अन्य लोगों पर  उनके पति के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक घटना के संबंध में राजभवन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

See also  Aaj 23 July 2024 Ki Taza Khabar: यहाँ पढ़ें 23 जुलाई 2024 की सुबह की ताज़ा खबरें... 

5. आखिकार एक दूजे के हो गए अनंत-राधिका

12 जुलाई यानी कल इंडिया के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जियो वर्ल्ड सेंटर में  शादी के बंधन में बंध गए।