Thursday, September 19, 2024
बॉलीवुडमनोरंजनविडियोज़

सोनाक्षी हनीमून से वापस लौटी फिर पहुंच गई फैशन शो में, रैंप वॉक किया कुछ इस अंदाज में की फैंस पलकें तक झपकाना भूले…

Sonakshi Sinha Ramp Walk Look : लम्बे समय से अपनी शादी के कारण चर्चा में छाई सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों पति जहीर इकबाल के साथ अपने दूसरे हनीमून के लिए फिलिपींस गई हुई थीं, जहाँ को फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर अभिनेत्री जमकर अपने फैंस के साथ शेयर किया था. 

लेकिन अब सोनाक्षी अपना दूसरा हनीमून मनाकर वापस भारत लौट आई हैं. लौटने के साथ ही सबसे पहले अभिनेत्री ने अपना अपीयरेंस फैशन शो में दिया. जहां सोनाक्षी रैंप पर बड़े ही खूबसूरत लुक में वॉक करती हुई दिखाई दी. मालूम हो कि सोनाक्षी के इस वीडियो को देखकर फैंस भी खुद को अभिनेत्री की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. 

मालूम हो कि सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सोनाक्षी की माँ पूनम सिन्हा भी कुछ वीडियो में बेटी को एकटक निहारने से खुद को रोक नहीं पाई. दरअसल सोनाक्षी के रैम्प वॉक वाले वीडियोज दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक का है, मालूम हो कि इन वायरल हो रहे वीडियोज को पैपराजी ने शेयर किया है. 

ग़ौरतलब हो कि दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक में डिजाइनर डॉली जे के लिए सोनाक्षी सिन्हा शोजटॉपर बनी हुई दिखाई दी. मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा ने शिमरी ब्लश पिंक गाउन, जिसमें हाई स्लिट था में दिखाई दे रही है.