Thursday, September 19, 2024
अजब-गजबस्नेक फैक्ट्स

Woman Fed Milk To Snake : सांप को महिला ने करा दिया स्तनपान, सुनकर डॉक्टरों ने कहा पहली बार हुआ इतिहास में ऐसा कुछ… 

इन दिनों झारखंड के पलामू जिले से एक काफी ज्यादा अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है। दरअसल यहां की महिला का कहना है कि उसने अपना बच्चा समझ कर सांप को अपना दूध पिलाया हैं। वहीं घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मालूम हो कि मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर निमिया निवासी महिला नीलम देवी के अनुसार सुबह के तकरीबन 4 बजे जब वो नींद में ही अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। तभी अचानक से उसकी आंख खुली, तब उक्त महिला ने देखा की उसका दूध सांप दूध पी रहा है। 

See also  बारिश शुरू हुआ बस फिर क्या ये लड़की खुश होकर करने लगी डांस, लेकिन फिर जो कुछ हुआ जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी...

मालूम हो कि ये देखकर महिला काफी डर गई। दरअसल नीलम देवी को लगा था कि वो अपने बच्चे को दूध पिला रही है। लेकिन वहां धामिन सांप था, जो कि अचानक से कहीं से बिस्तर पर आ गया था। बकौल महिला जब उसकी नींद खुली, तो उसने देखा कि 6 फिट लंबा सांप उसका दूध पी रहा है। जिसके बाद घबराते हुए उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सांप वहां से भाग चुका था। वहीं महिला ने जब पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई, तो उक्त महिला को लेकर उसके परिवार वाले तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचे। 

जहाँ उक्त महिला को इलाज के लिए एडमिट किया गया है। वहीं अस्पताल के डॉ० आर के रंजन ने बताया कि मेडिकल साइंस में ऐसा केस आजतक कभी देखने को नहीं मिला है कि किसी ह्यूमन का दूध कोई सांप पी सकता है। डॉक्टर के अनुसार हो सकता है कि महिला को रात के अंधेरे में ऐसा भ्रम हो गया हो कि सांप ने उसका दूध पिया है।