Friday, October 18, 2024
govinda gun misfire
ताज़ा खबरेंबॉलीवुड

मामा ठीक है, Krushna Abhishek ने मामा Govinda का शेयर किया हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड की जान और हम सब के हीरो नंबर वन इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें की आज सुबह अभिनेता गोविंद के पैर में गोली लग गई है। वह अपनी अलमारी में बंदूक रख रहे थे, तभी वह बंदूक अचानक उनके हाथ से छुट कर नीचे गिर गई। दुर्भाग्यवश उस बंदूक का लॉक खुला हुआ था, जिस वजह से उनके पैर में गोली लग गई। इस हादसे के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इस समय इलाज चल रहा है।

अब गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा का हेल्थ अपडेट जारी किया है। कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा का हेल्थ अपडेट साझा किया है। हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा “मामा अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। आप सबके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।” उनके पूरे तरीके से जल्द ठीक होने की हम कामना करते हैं।

See also  Congress President Sonia Gandhi : क्या आपको पता है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास इटली में है कितनी प्रॉपर्टी