Thursday, September 19, 2024
क्राइमबॉलीवुड

दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरते समय किया कुछ ऐसा कि वहां मौजूद सभी लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया… 

dulha dulhan video : किसी भी इंसान के जीवन में शादी का मौका सबसे महत्वपूर्ण और यादगार दिन होता है। आजकल तो लोग अपनी शादी के हर लम्हे को याद रखने के लिए उसकी वीडियोग्राफी भी करवाने लगे हैं। अपनी शादी को लेकर हर कोई यहीं सपने संजोता है कि उसकी शादी हमेशा के लिए लोगों के जेहन में एक यादगार बनकर रह जाए। 

कुछ ऐसा ही इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का एक प्यारा सा लम्हा दिखाई दे रहा है। गौरतलब हो कि हिंदू धर्म में शादी का सबसे महत्वपूर्ण पल दुल्हन की मांग में दूल्हे का सिंदूर भरना। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में शादी के इस सबसे महत्वपूर्ण रस्म के दौरान दूल्हा कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिससे दुल्हन बेचारी बस हैरान होकर रह जाती है। 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन की मांग भरते हुए दूल्हा गलती से दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने के बजाय दुल्हन के माथे पर बिंदी लगाने वाली जगह पर सिंदूर लगा देता है। हालांकि दुल्हन दूल्हे को ऐसा करता देख हैरान रह जाती है। लेकिन फिर दूल्हा और दुल्हन दोनों इस लम्हे को एन्जॉय करते हुए देखे जाते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग जमकर दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन फिर भी किसी के खास लम्हे को इस तरह देखना अपने आप खुशी तो दे ही रहा है।