अमेरिकन महिला पुलिस को जंगल में पेड़ से बंधी मिली, 40 दिनों से नहीं खाया खाना…

American Woman Found

American Woman Found : महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सिंधुदूर्ग जिले के कराड़ी जंगल वाले इलाके से एक विदेशी महिला को पुलिस ने रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि विदेशी महिला एक अमेरिकन है। पुलिस को महिला को जंगल में एक पेड़ से बंधी मिली, महिला का रेस्क्यू करके पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

खबरों के अनुसार उक्त विदेशी महिला फिलहाल कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। मालूम हो कि किसी ने महिला को जंगल में एक पेड़ से बांधकर छोड़ दिया था। वहीं महिला को पेड़ से बंधा हुआ देखकर स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर महिला को वहां से रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती करा दिया है। 

जहां उक्त महिला का फिलहाल इलाज चल रहा है। मिली खबरों के अनुसार बीते शनिवार की सुबह एक विदेशी महिला को सिंधुदूर्ग जिले के कुछ स्थानीय किसानों ने जंगल में एक पेड़ से बंधे हुए देखकर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पीड़ित महिला को रेस्क्यू कर जंगल से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। 

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता महिला काफी कमजोर लग रहीं है। मालूम हो कि पीड़िता से जब पुलिस ने बयान लेने की कोशिश की तो कमजोरी के कारण महिल कुछ भी बोल सकने में सक्षम नहीं दिखी। फिर महिला को कॉपी-पेन देकर महिला से घटना के बारे में लिखवाया गया, जिसके बाद कॉपी पर महिला ने लिखकर घटना के बारे में जानकारी दी। 

See also  मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश सरकार चलाने में करेंगे मदद दो हिंदू समेत 16 सलाहकार... 

वहीं पीड़ित महिला के लिखित बयान के अनुसार उसकी शादी तमिलनाडु के एक इंसान से हुई थी। महिला के अनुसार उसके पति ने ही उसे पहले तो इंजेक्शन लगाया और फिर जंगल में लाकर पेड़ से बांध दिया। वहीं महिला के लिखित बयान के अनुसार उसने 40 दिन से कुछ भी खाया नहीं मतलब कि वो 40 दिन से जंगल में थी। पुलिस के अनुसार तमिलनाडु का राशन कार्ड भी उक्त अमेरिकन महिला के पास से मिला है।