Bhojpuri New Song 2024 : नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने दिखाया नए भोजपुरी गाने ‘हरियर हरियर रहा हो…’ पर जमकर अपना स्वैग… 

Bhojpuri New Song 2024

भोजपुरी सिनेमा जगत अब क्षेत्रीय सिनेमा नहीं रह गया अब क्षेत्रीय सिनेमा के टैग से बाहर निकलकर भोजपुरी सिनेमा काफी बाहर निकल आया है तभी तो भोजपुरी सिनेमा जगत की पहचान अब सिर्फ देश ही नहीं विदेशों तक पहुंच चुकी है। मालूम हो कि भोजपुरी सिनेमा जगत के स्टार चाहे वो पवन सिंह हो, या खेसारी लाल या फिर नीलकमल सिंह इनके गाने दर्शक बड़े ही चाव के साथ न सिर्फ देखते हैं बल्कि इनके देखते ही देखते वायरल भी हो जाते हैं। 

इन दिनों भोजपुरी सिनेमा जगत में नीलकमल सिंह ने बीते कुछ समय से अपने गानों से दर्शकों का जमकर एंटरटेनमेंट किया हुआ है। इन दिनों नीलकमल सिंह का एक भोजपुरी गाना ‘हरियर हरियर रहा हो…’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। मालूम हो कि अब तक नीलकमल सिंह के इस गाने को 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मालूम हो कि नीलकमल सिंह के वायरल हो रहे इस  गाने में सृष्टि उत्तराखंडी भी दिखाई दे रही हैं। 

मालूम हो कि ये गाना भोजपुरी जरूर है लेकिन एकदम साफ-सुथरा गाना है। गाने के बोल इतने सादगी से भरे हुए है कि फैंस के दिलों में इस गाने ने बिना किसी अश्लील शब्द और सीन के अपनी जगह बना ली है। मालूम हो कि नीलकमल सिंह के वायरल हो रहे इस गाने को खुद नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। वहीं वायरल हो रहे इस गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने तैयार किए हैं वहीं म्यूजिक विकास यादव ने बनाया है।