Thursday, September 19, 2024
राजनीति

भाजपा की ताकत घटी राज्यसभा में, लेकिन मिली गुड न्यूज एक साथ मिलेंगी 8 सीटें… 

Good News For BJP : बीते शनिवार को राज्यसभा से 4 मनोनीत सदस्य रिटायर हो गए। मालूम हो कि रिटायर हुए सभी मनोनीत सदस्य भाजपा के कोटे से थे और अब इन सभी के सदन से रिटायर होने की स्थिति में सदन में मनोनीत सदस्यों की संख्या 86 ही रह गई है। अगर इस संख्या में एनडीए के सदस्यों को मिलाकर देखें तो यह संख्या 101 होती है। 

हालांकि आने वाले दिनों में भाजपा को उम्मीद है कि उसकी संख्या में इजाफा होगा। मालूम हो कि फिलहाल राज्यसभा में मौजूदा सदस्यों की संख्या 226 और 19 सीटें खाली  है। मालूम हो कि इन 19 सीटों में से 4 सीटें जम्मू-कश्मीर की हैं, जहां राज्यसभा के इलेक्शन विधानसभा चुनाव होने के बाद ही होंगे। इसके अलावा 4 सीटें नामित सदस्यों की भी खाली हैं। साथ ही ध्यान रहे कि 11 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है। 

इस तरह से अगर मौजूदा समीकरणों को देखा जाए तो इन 11 सीटों में से 8 सीटों पर एनडीए बड़ी ही आसानी से जीत हासिल कर सकता है। ऐसे में सदन में कुल सदस्यों की संख्या 86 तक पहुंच जाएगी। मालूम हो कि जिन 11 पर चुनाव होने हैं उनमें से 10 राज्यसभा सीटें पिछले महीने ही खाली हुई हैं। दरअसल कई सदस्यों ने लोकसभा का चुनाव लड़ा था और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था।