Thursday, September 19, 2024
क्राइम

Mumbai Ice Cream Case : आइसक्रीम खा रहीं थीं मुंबई में महिला तभी अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, केस हुआ दर्ज… 

इन दिनों ऑनलाइन फूड मंगवाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है. लोग अब खाना बनाने के बजाय ऑनलाइन ऑर्डर करना ज्यादा पसंद करते हैं. इन दिनों ऑनलाइन फूड मंगवाने पर जो हुआ वो घटना काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं. मालूम हो कि मुंबई के मलाड इलाके में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मालूम हो कि एक महिला ने मुंबई के मलाड इलाके में ये दावा करते हुए केस दर्ज कराया है कि आइसक्रीम के कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली उसे खाते समय मिली. 

View this post on Instagram

A post shared by Zee News (@zeenews)

गौरतलब हो कि महिला ने बाकायदा इस घटना की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए महिला ने बताया कि उसने आइसक्रीम ऑनलाइन ऑर्डर करके मँगवाई थी. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपने शुरुआती जांच में महिला के दावे को सच पाते हुए कहा है कि आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग मिला है. लेकिन इस बात को और पुख्ता करने के लिए पुलिस ने आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में जांच के लिए भेज दिया है. 

See also  Delhi AIIMS Suicide : एम्स डॉक्टर ने किया सुसाइड, पत्नी से चल रहा था विवाद

वहीं महिला ने बताया कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा ली थी, लेकिन तभी उसे कुछ गड़बड़ होने का अह्सास हुआ तब उसने देखा तो पाया कि आइसक्रीम में इंसान की कटी हुई उंगली है. मालूम हो कि महिला के शिकायत पर मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आइसक्रीम और आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है.

कोबरा-करैत भूल जाइए, यह है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, इसका काटा पानी भी नहीं मांगता Krait Snake facts : King Cobra नहीं बिस्तर पर चढ़कर डंसता है ये सांप Sona Dey के MMS वीडियो पर 7 चौंकाने वाले तथ्य जो आपको जानने चाहिए India’s Cheapest Smartphone Market : देश का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट, जहां थोक के भाव मिलता है हर डिवाइस Bollywood Actress Face Nepotism : नेपोटिज्म का किया सामना, हाथ से निकलीं कई बड़ी फिल्में, फिर भी नहीं मानी हार