Thursday, September 19, 2024
टीवी शो & सीरियल

Munmun Dutta Net Worth : करोड़ों की मालकिन है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’, एक एपिसोड की लेती है इतनी फीस… 

पिछले कई साल से लगातर मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का मनोरंजन करता ही आ रहा है। हालांकि इतने लम्बे समय के दौरान शो के कई किरदार बदल गए। किसी ने खुद से आगे बढ़कर शो को छोड़ दिया तो किसी ने किसी और कारण से लेकिन बावजूद इसके शो की पॉपुलैरिटी में कहीं से कोई कमी नहीं आई है। मशहूर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीताजी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता हों या दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी। 

इस शो के लगभग तमाम किरदारों ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। मालूम हो कि बबीताजी का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को ये जानकर हैरानी होगी कि अपने हॉट फीगर से लोगों की नींदे उड़ाने वालीं मुनमुन दत्ता करोड़ों की संपत्ति की मालिकन हैं। मालूम हो कि मशहूर अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हर एपिसोड के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। 

Munmun Dutta का इंस्टाग्राम का पोस्ट

पश्चिम बंगाल की रहने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर करती ही रहती हैं। मालूम हो कि महज 17 साल की उम्र में मुनमुन ने डेब्यू कर लिया था। मुनमुन का पहला शो ‘हम सब बाराती’ था। इसके बाद मुनमुन फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में दिखाई दी थीं लेकिन मुनमुन को असली पॉपुलैरिटी दिलाई शो तारक मेहता ने।