Saturday, September 7, 2024
भोजपुरीमनोरंजनविडियोज़

Pawan Singh – Monalisa Romance Video : मोनालिसा ने सुहागरात पर किया पलंगतोड़ डांस, पवन सिंह ने भर-भरकर किया रोमांस

भोजपुरी की हॉट और पापुलर एक्ट्रेस मोनालिसा किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह लोगों के बीच सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं. इन दिनों मोनालिसा छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही है.

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर अब हिंदी सीरियल्स में काम कर रही हैं लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें आज भी भोजपुरी फिल्मों में देखना चाहते हैं लेकिन इसके बाद भी वह अपने भोजपुरी गाने और फिल्मों से अपने दर्शकों को एंटरटेन करती रहती हैं.

उनका कोई भी गाना नया हो या पुराना सोशल मीडिया पर छाया ही रहता है. ऐसा ही एक पुराना गाना इस समय सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा है।मोनालिसा की हॉटनेस कभी भी कम नहीं होती है।हर कोई उन्हें देखकर दंग रह जाता है। उनका एक पुराना गाना दबंग स्टार पवन सिंह के साथ वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

See also  Phycologyical Movie List : इन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों और सीरीज को देख लिया तो उड़ जाएंगे होश... 

इस गाने में इन दोनों के साथ अक्षरा सिंह भी दिखाई दे रही हैं जो पवन सिंह का इंतजार कर रही हैं। इस वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा की कैमिस्ट्री देखने लायक है। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है दिया गुल करा रानी!!

इस गाने में दोनों एक बंद कमरे में दिखाई दे रहे हैं और यह गाना वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं जिसे देखकर पवन सिंह भी उन पर लट्टू हो रहे हैं। इसके बाद दोनों रोमांटिक हो जाते हैं।

See also  समधी-समधन को हुआ एक दूसरे से जबरदस्त वाला इश्क, खुद शादी करने के चक्कर में बेटा-बेटी का रिश्ता तक तुड़वाने को हो गए तैयार... 

आगे मोनालिसा इस वीडियो में नाइटी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस गाने को अब तक काफी व्यूज भी मिल चुके हैं और लोगों ने इस पर जमकर लाइक और कमेंट भी किया है।

भोजपुरी के कई दर्शक इस गाने को देखकर पानी पानी भी हो रहे हैं। भोजपुरी के कई सारे गानों में मोनालिसा और पवन सिंह एक साथ दिखाई दिए हैं और जब भी यह साथ दिखाई देते हैं तो लोग उस गाने या फिल्म को हिट मान लेते हैं।