Urvashi Dholakia and Her Son : 45 की उम्र में भी उर्वशी ढोलकिया दिखाई दे रहीं 25 की हसीना! बेटे के साथ वायरल हुई तस्वीरें तो फैंस हुए पागल… 

Urvashi Dholakia and Her Son

टीवी की दुनिया में कुछ साल पहले एक शो आता था “कसौटी जिंदगी की” जिसे तब तो लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया ही था लेकिन आज भी कम पसंद नहीं करते हैं तभी तो पुराने एपिसोड ढूंढ-ढूंढकर देखते हैं। आज भी इस धारावाहिक के फैंस इस धारावाहिक के कलाकारों के पल-पल की जानकारी रखते हैं। इस शो में एक ऐसा ही किरदार था “कोमोलिका” जिसे निभाया था मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया ने। 

मालूम हो कि उर्वशी का फेम सीरियल के बंद हो जाने के बाद भी कभी कम नहीं हुआ। लोग आज भी उर्वशी ढोलकिया के फैन है। खेर सीरियल को बंद हुए तो एक अर्सा बीत चुका है हालांकि जाहिर सी बात है कि इतने समय के बाद इस शो में काम करने वाले कलाकारों के उम्र में भी इजाफा तो आया ही होगा लेकिन कुछ लोग पता नहीं कैसे इस उम्र के बंधन से दूर है उन्हीं में से एक हैं अपनी उर्वशी ढोलकिया जो इतना समय गुज़र जाने के बाद भी 20 साल पहले वाली ही उर्वशी ढोलकिया लगती है। उन्हें देखकर तो ऐसा लगता है जैसे समय सबके लिए आगे बढ़ा पर उनके लिए वहीं थम गया तभी तो उम्र सिर्फ पेपर पर बढ़ी उम्र बढ़ने का कोई निशान उर्वशी ढोलकिया पर दिखता ही नहीं है। 

इस उम्र में भी उर्वशी ढोलकिया काफी जवां और हसीन लगती हैं। उनकी खूबसूरती के आगे तो आजकल लड़कियां फीकी पड़ जाती है। ये हम नहीं उर्वशी ढोलकिया की हालिया फोटोज कह रहीं हैं। फैंस उर्वशी ढोलकिया को उनके बेटे की ही छोटी बहन बता रहे हैं। दरअसल जब से उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ फोटो पोस्ट की है, तब से ही ऐसे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है। दरअसल उर्वशी ढोलकिया के बेटे सागर ढोलकिया ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी। मालूम हो कि मशहूर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया सागर और क्षितिज ढोलकिया की सिंगल माँ हैं।