अजय देवगन की को-स्टार रह चुकी है सायेशा

भारतीय फिल्म अभिनेत्री सायशा सहगल का आज जन्मदिन है। अभिनेत्री का जन्म 12 अगस्त 1997 को मुंबई में हुआ था

पिता का नाम सुमीत सहगल और मां का नाम शाहीन बानो है। सायशा जब महज 14 साल की थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे

सायशा सहगल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की पोती हैं। सायशा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।

सायशा ने टॉलीवुड फिल्म अक्किनेनी अखिल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने अजय देवगन के साथ फिल्म शिवाय से अपने हिंदी फिल्म करियर की शुरुआत की थी

सायशा ने 2019 में अभिनेता आर्या से शादी की थी। दोनों की शादी हैदराबाद में आयोजित की गई थी। दोनों को कई फिल्मों में साथ भी देखा गया था

सायशा सहगल एक्टर सुमीत सहगल और शाहीन बानो की बेटी हैं। शाहीन बानो दिलीप कुमार के साले और सायरा बानो के भाई सुल्तान अहमद की बेटी हैं

शाहीन ने 90 के दशक में एक्टर सुमीत सहगल से शादी की थी। शाहीन और सुमीत की बेटी सायशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 30  लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं