Thursday, September 19, 2024
ताज़ा खबरेंराजनीति

PM Modi Oath Ceremony LIVE : तीस कैबिनेट मंत्रियों ने ली मोदी 3.0 में शपथ, नए चेहरों में यूपी-बिहार भी शामिल… 

तीसरे कार्यकाल के लिए मोदी ने एक फिर से पीएम पद की शपथ ले ली है। पीएम मोदी के ही साथ कई कैबिनेट मिनिस्‍टर, राज्‍य मंत्रीयों ने भी भी शपथ ली हैं। मालूम हो कि इस पूरे शपथ ग्रहण समारोह में 8 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित थे। गौरतलब हो कि मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। पीएम मोदी के ही साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

वहीं भाजपा की एंट्री केरल में कराने वाले सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया है। इनके अलावा यूपी की गोंडा संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद कीर्तिवर्धन सिंह को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। इन सबके साथ बनवारी लाल वर्मा, शांतनु ठाकुर, एल मुरुगन को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने दूसरी बार मोदी सरकार में राज्य मंत्री की रूप में शपथ लेने का मौका मिला हैं। वी सोमन्ना, चंद्रशेखर पेम्मासानी, अनुप्रिय पटेल और एसपी सिंह बघेल ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं स्वतंत्र प्रभार में रामनाथ ठाकुर और नित्यानंद राय को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। स्वतंत्र प्रभार में ही कृष्णपाल गुर्जर और रामदास आठवले को भी राज्य मंत्री बनाया गया है। 

इनके अलावा श्रीपद नायक और पंकज चौधरी को मिला स्वतंत्र प्रभार में ही राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। जयंत चौधरी और जितिन प्रसाद ने भी स्वतंत्र प्रभार में ही राज्य मंत्री की शपथ ली है। अर्जुन राम मेघवाल, प्रताप राव जाधव राव इंदरजीत सिंह और जितेंद्र सिंह को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का जिम्मा मिला है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। जी किशन रेड्डी और बिहार से सांसद चिराग पासवान भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी और मनसुख मांडविया ने भी दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी और अरुणाचल से सांसद किरेन रिजिजू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। 

See also  मोदी सरकार बजट से ठीक पहले हुई मालामाल, मिले एक के बाद एक बड़े-बड़े चेक, एक दिन की कमाई हुई ₹6481 करोड़... 

वहीं ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव और एमपी के गुणा से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।साथ ही जुरल ओरांव और गिरिराज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। चंद्रबाबू नायडू के बेटे राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं मोदी की पिछली कैबिनेट में भी शामिल सर्बानंद सोनोवाल और डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बिहार से जीतन राम मांझी और राजीव रंजन सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 

वहीं केंद्रीय मंत्री के रूप मेंपीयूष गोयल और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में शपथ लिए है। वहीं पहली बार मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनने का मौका मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी को मिला हैं। दूसरी बार फिर से निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जेपी नड्डा ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। नड्डा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।