Thursday, September 19, 2024
बॉलीवुड

Mannara Chopra on Kangana Ranaut : मन्नारा चोपड़ा ने कही कंगना रनौत थप्पड़ कांड पर ऐसी बात,  लोग भड़क उठे सुनकर, कहा- किसी गरीब का…

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अभिनय के क्षेत्र में अपने नाम का सिक्का जमाने के बाद, इन दिनों कंगना अब अपना दम राजनीति में भी दिखाने रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भारी वोटो से हिमाचल प्रदेश के अपने होमटाउन मंडी में जीत हासिल की है। मालूम हो कि फैंस कंगना की इस जीत से बेहद खुश हैं। लेकिन इन दिनों कंगना अपनी जीत से ज्यादा अपने साथ हुए थप्पड़ कांड को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के आने के दूसरे दिन जब कंगना दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकिंग करा रही थीं तभी CISF महिला जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

अब कंगना थप्पड़कांड मामले पर लगातार स्टार्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। मालूम हो कि इस कांड के बाद बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है एक जो कंगना के पक्ष में हैं तो दूसरा वो जो कंगना के विपक्ष में है। मालूम हो कि अब तक कंगना रनौत थप्पड़ कांड मामले में, रवीना टंडन, मनीषा रानी, ऋतिक रोशन, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन, शबाना आजमी सहित कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन अब बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा ने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए कुछ कहा है कि लोग हैरान रह गए हैं। मालूम हो कि बिग बॉस 17 के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा की कजन मन्नारा चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अक्सर पैपराजी मन्नारा को अपने  कैमरे में कैद करने की कोशिश में दिखाई देते हैं। इसी बीच मन्नारा एक बार फिर से एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट हुईं। जहां पैपराजी उनके पीछे पड़ गए जिसके जबाव में मन्नारा ने भी हमेशा की तरह ही  मुस्कुराते हुए पोज दिया। 

See also  अब आखिर ये दीपक सिंह कौन हैं जो शाहरुख खान की लाडली सुहाना के साथ साये की तरह रहता है... 

वहीं इस बार पैप्स ने मन्नारा से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर उनकी प्रतिक्रिया भी मांगी जिसके बाद अभिनेत्री ने जो कहा उससे बवाल मच गया है मालूम हो कि मन्नारा ने पूरे घटना को बुरा बताते हुए ये कहा कि किसी पर हाथ उठाना कोई समाधान नहीं है। वो भी तब जब आप यूनिफॉर्म में है। बस फिर क्या सोशल मीडिया पर मन्नारा चोपड़ा का ये वीडियो वायरल हो गया है और लोग भड़क गए हैं। गौरतलब हो कि किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान की वजह से महिला जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा था।

कोबरा-करैत भूल जाइए, यह है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, इसका काटा पानी भी नहीं मांगता Krait Snake facts : King Cobra नहीं बिस्तर पर चढ़कर डंसता है ये सांप Sona Dey के MMS वीडियो पर 7 चौंकाने वाले तथ्य जो आपको जानने चाहिए India’s Cheapest Smartphone Market : देश का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट, जहां थोक के भाव मिलता है हर डिवाइस Bollywood Actress Face Nepotism : नेपोटिज्म का किया सामना, हाथ से निकलीं कई बड़ी फिल्में, फिर भी नहीं मानी हार