Swara Bhaskar Got Angry on Veggie People : एक बार फिर से स्वरा भास्कर के बिगड़े बोल, बकरीद पर का वेजीटेरियन लोगों पर निशाना साधते हुए कहा- गायों को जबरदस्ती गर्भवती…
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को पब्लिक उनके बेबाक अंदाज़ के लिए जानती हैं। मालूम हो कि स्वरा भास्कर देश-दुनिया के तमाम मुद्दों पर बेबाक रूप से अपनी राय रखती हैं। मालूम हो कि स्वरा को अपने इसी बेबाक अंदाज़ के कारण कई दफा ट्रोल भी होना पड़ा है। अब एक बार फिर से अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर बकरीद से जुड़ा हुआ एक ऐसा ट्वीट शेयर कर दिया है जिस पर सोशल मीडिया युजर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
मालूम हो कि स्वरा के इस पोस्ट के लिए जहाँ कुछ लोग उनकी तारीफें भी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्वरा को ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दरअसल स्वरा भास्कर ने इस बार वेजीटेरियन होने वाले मुद्दे पर अपनी बेबाक राय X पर रखी है, गौरतलब हो कि स्वरा एक X यूजर जो कि नलिनी उनागर नाम की फूड ब्लॉगर है के वेजीटेरियन होने पर सवाल उठाते हुए कई तरह के सवाल उठाए हैं। मालूम हो कि फूड ब्लॉगर नलिनी खाने की एक प्लेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं कि उन्हें खुद के वेजीटेरियन होने पर गर्व है क्योंकि उनकी प्लेट में आंसूओं, क्रूरता, पाप से नहीं है।
इसी पर स्वरा ने कमेंट किया है कि – उन्हें वेजीटेरियन लोगों की कुछ बातें समझ में ही नहीं आती की वो कैसे अपनी डाइट के लिए गाय के नन्हें बछड़ों को उनकी माँ के दूध से दूर करके, गायों को जबरदस्ती गर्भवती करके, जड़ वाली सब्जियां के लिए पूरा पौधे को ही खत्म करके कहते हैं आप शुद्ध खाना खाते हैं। मालूम हो कि अभी हाल में अपने दिए एक इंटरव्यू में स्वरा ने बताया था कि उनके बेबाक अंदाज़ के कारण ही उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है।
कोबरा-करैत भूल जाइए, यह है दुनिया का सबसे जहरीला सांप, इसका काटा पानी भी नहीं मांगता
Krait Snake facts : King Cobra नहीं बिस्तर पर चढ़कर डंसता है ये सांप
Sona Dey के MMS वीडियो पर 7 चौंकाने वाले तथ्य जो आपको जानने चाहिए