Thursday, September 19, 2024
ताज़ा खबरें

18 July 2024 Top 5 News : पीएम मोदी आज बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन… 

1. श्रद्धालुओं को प्रवेश आज बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर में 

आज बृहस्पतिवार को 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर में अधिकारियों ने भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि मालूम हो कि आज रत्न भंडार (कोषागार) के आंतरिक कक्ष से कीमती सामान को अस्थायी स्ट्रांग रूम में स्थानांतरित करने का काम किया जाएगा। 

2. आतंकियों की तलाश में डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर के डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू होने के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च आपरेशन के काम को तेज कर दिया है।

See also  Bareilly News : बरेली में हंगामा, तौकीर रजा के समर्थन में सड़क पर सैलाब

3. पीएम मोदी आज बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात 

आज हो रहीं केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं।

4. कोविड-19 टेस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन पॉजिटिव पाए गए 

आज अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद  कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए है। 

5. मुंबई हवाई अड्डे पर सात लोगों को 13 किग्रा सोना, 10 करोड़ से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ गिरफ्तार किया गया  

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुंबई सीमाशुल्क विभाग ने सात यात्रियों को पांच दिन के अंदर 13.24 किलोग्राम सोना, 10.33 करोड़ रुपये मूल्य के इलेक्ट्रॉनिक सामान और 45 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है।