Tuesday, October 22, 2024
Bank Holiday
बिजनेस

Bank Holiday : दीवाली और छठ पर्व पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टियों का ऐलान

भारत में दीवाली का पर्व सबसे बड़ा त्योहार है। इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में माना जाता है। दीवाली के साथ-साथ छठ पर्व पर भी कई जगहों पर बैंकों में छुट्टी होती है। आइए जानते हैं इस साल दीवाली और छठ के मौके पर किस दिन और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

दीवाली के चलते बैंक हॉलिडे की तारीखें

31 अक्टूबर: दीवाली, काली पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, नरक चतुर्दशी के अवसर पर त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
1 नवंबर: इस दिन दीपावली, कुट, कन्नड़ राज्योत्सव मनाया जाएगा। त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।

See also  Netflix for free : अगर आपको भी नेटफ्लिक्स फ्री में चलने का नहीं मिल रहा है जुगाड़, तो फिर करें यह काम

2 नवंबर: दीवाली के अगले दिन बाली प्रतिपदा, बलि पदमी, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विक्रम संवत नववर्ष दिवस होने के कारण गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, यूपी और महाराष्ट्र में बैंकों की छुट्टी होगी।