Thursday, September 19, 2024
अजब-गजबविडियोज़

Scam : सम्भल जाओ लड़कों, आ गया है मार्केट में चूना लगाने का नया तरीका, कहीं बाद में पछताना न पड़ जाए… 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो से यही पता चलता है कि लालच का अंजाम हमेशा बुरा ही होता है। आज तक जिसने भी लालच किया उसका फायदा होने की जगह सिर्फ नुकसान ही हुआ है। वायरल हो रहे इस वीडियो में भी यही बताया जा रहा है। मालूम हो कि वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की चलती ट्रेन में एक अजनबी लड़के का हजारों का चूना लगाकर चल देती है और लड़का देखता ही रह जाता है कुछ कर नहीं पाता है।

See also  आखिर कौन हैं ये आकाश जिसने बदनामी के बाद भी नहीं छोड़ा अंजलि का साथ... 

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लालच का परिणाम कैसे बुरा होता है इसी बात को काफी अच्छे से समझाया गया है। मालूम हो कि वायरल हो रहे वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक लड़का ट्रेन में बैठा हुआ है। तभी वहां उसी सीट के सामने एक दूसरी लड़की आकर बैठ जाती है। इसी बीच लड़के की गर्लफ्रेंड अपने जूतों के फीते बांधने के लिए जैसे ही नीचे झुकती है, सामने बैठी वो दूसरी लड़की उसके बॉयफ्रेंड यानी लड़के को देखकर कॉल करने का इशारा करती है। बस आ गई आफत लड़के को लालच हो जाता है कि एक और लड़की से बात करने का मौका मिल सकता है। 

फिर क्या लालच इसके बाद लड़का उस लड़की का नंबर लेने के लिए उस लड़की के जाल में फंस कर उसे अपना फोन बढ़ा देता है। फिर क्या गेम हो जाता है क्योंकि इसके बाद वह लड़की फोन लेकर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती है और लड़का चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता है क्योंकि अगर बोलेगा तो अपनी गर्लफ्रेंड से हाथ धो बैठेगा।