लोकतंत्र की हुई जीत, तीसरी बार बने झारखंड के CM हेमंत सोरेन… 

Hemant Soren Oath

Hemant Soren again CM : झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से बदल चुका हैं। एक बार फिर से झारखंड के हेमंत सोरेन  मुख्यमंत्री बन गए हैं। मालूम हो कि राजभवन में हेमंत सोरेन को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। शपथ लेने के साथ ही हेमंत सोरेन अब तीसरी बार झारखण्ड के CM बन गए हैं। गौरतलब हो कि पहले यह खबर आ रही थी कि आगामी 7 जुलाई को झारखंड के नए सीएम के तौर पर हेमंत सोरेन शपथ लेंगे लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि आज यानी कि गुरुवार को ही हेमंत सोरेन ही शपथ लेंगे। 

इस तरह से अब हेमंत सोरेन एक बार फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। राजधानी रांची स्थित राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन पिता शिबू सोरेन के साथ दिखाई दिए। मालूम हो कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शिबू सोरेन के अलावा कल्पना सोरेन और राज्य के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भी दिखाई दिए। इसके अलावा कांग्रेस के भी कई नेता शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजभवन में दिखाई दिए। वहीं अब पार्टी में समन्वय समिति के चेयरममैन का पद सम्भालेगे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन। 

मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने नई सरकार का दावा चंपाई सोरेन के इस्तीफे के बाद ही पेश किया था। वहीं अब हेमंत सोरेन अपनी नई कैबिनेट का गठन करेंगे। मालूम हो कि हेमंत सोरेन ने अपने शपथ ग्रहण से पहले एक वीडियो संदेश में कहा कि करीबन पांच महीने पहले सत्ता के मद में चूर अहंकारियों ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की थी। लेकिन आज एक बार फिर से झारखंडियों की जनमत वापस बुलंद होने जा रही है।