Thursday, September 19, 2024
धार्मिक

12 साल के बाद बन रहा हैं शुभ संयोग, नजदीक आ रहे हैं दो मित्र ग्रह मंगल और गुरु, ये युति दिलाएगी इन राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ… 

Mangal And Guru Ki Yuti : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जल्दी ही मंगल और गुरु की युति वृष राशि में बनने जा रही है। इस युति के कारण कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने के पूरे-पूरे आसार हैं। मालूम हो कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम, भूमि और वीरता का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं गुरु ग्रह को समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, आध्यात्म और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए इन दोनों ग्रहों की जब भी युति बनती है, तो कुछ खास राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। 

मालूम हो कि इस बार इन दोनों ग्रहों की ये युति लगभग 12 साल के बाद बन रहीं हैं जब गुरु बृहस्पति ने वृष राशि में गोचर कर लिया है और वहीं इसी माह जून से मंगल ग्रह भी वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में जून माह में दोनों ग्रहों की युति वृष राशि में बनने जा रही है। जिसके प्रभाव से कुछ राशियों के संकट के दिन खत्म होकर काफी अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही धन- दौलत और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। 

See also  आज के दिन कुंभ राशि वालों को अपनी सूझबूझ दिखाने का मौका, यहां जानें अन्य राशियों का हाल... 

1. मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल की ये युति काफी लाभकारी स्थिति बनाने वाली साबित हो सकती है। इस युति के प्रभाव से इस राशि के जातकों को समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होने की प्रबल सम्भावना है। इसके साथ इस युति के कारण ही मेष राशि के जातकों की लोकप्रियता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी जबरदस्त प्राप्ति होगी। ये युति मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ के अवसर भी बनाने वाली साबित होगी। इसके साथ ही आय के नए स्रोत प्राप्त भी बनेंगे और पैसे की फिजूलखर्ची भी रुकेगी। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा।

2. कर्क राशि (Cancer Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल की युति बनने से अच्छे दिनों की शुरूआत होगी। गुरु और मंगल की युति कर्क राशि के जातकों के लिए इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी कारक तो बनेगी ही साथ ही साथ आय के नए स्त्रोत भी बनेंगे। इसके अलावा कर्क राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन की बात करें तो ये युति जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत करने में भी काफी लाभकारी साबित होगी। साथ ही इस युति में कर्क राशि के जातकों को संतान पक्ष से जुड़ा हुआ कोई शुभ समाचार भी मिलने की प्रबल सम्भावना है। मालूम हो कि कर्क राशि के जातकों के लिए ये युति निवेश के क्षेत्र में भी लाभ की स्थिति बनाने वाली है। 

See also  शुक्रदेव की मेहरबानी बरसती है इन 3 राशियों के जातकों पर करते हासिल जीवन में बड़ा मुकाम... 

3. सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल की ये युति उनके करियर और कारोबार के लिहाज से काफी शुभ होने वाला है। इसके साथ ही सिंह राशि के जातकों को इस युति के दौरान नौकरी मिलने की भी प्रबल सम्भावना है। इसके अलावा सिंह राशि के जातकों का व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। ग्रहों के इस युति से सिंह राशि के जातकों को कारोबार व शेयर बाजार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है । सिंह राशि के जातक अगर सेना, पुसिल, खुफिया विभाग और खेल सेक्टर से जुड़े हुए हैं तो यह युति इन लोगों के लिए काफी शानदार साबित हो सकती है।