Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

Ramayan Sita B grade movies : जाने क्यों करनी पड़ी थी रामायण की सीता को बी ग्रेड फिल्में भोजपुरी समेत 8 भाषाओं में की फिल्में

रामायण सीरियल की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया हर घर में पहचानी जाती हैं। सीता का रोल निभाने से पहले उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। आज हम उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताएंगे।

दीपिका चिखलिया ने 1987 में रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था और इसके बाद वह घर-घर मशहूर हो गई थी। इस शो की वजह से न केवल दीपिका चिखलिया को पापुलैरिटी मिली बल्कि लोग उन्हें असल जिंदगी में सीता समझने लगे।22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय पर रामानंद सागर के राम लक्ष्मण और सीता सभी अयोध्या में मौजूद थे।

दीपिका चिखलिया का जन्म 19 अप्रैल 1965 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई से ही की स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एक्टिंग के ऑफर आने लगे।स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।

See also  IAS B Chandrakala : यूपी की इस लेडी सिंघम आईएएस अधिकारी का हुआ तबादला, योगी सरकार ने दिया आदेश

16 साल की उम्र में दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1983 में आई सुन मेरी लैला नाम की फिल्म की थी इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया लेकिन उनका असली पहचान रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभा कर ही मिला। लोग उन्हें किसी और किरदार में नहीं देखना चाहते थे।

दीपिका ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया उन्होंने चीख और रात के अंधेरे में जैसी बी-ग्रेड फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिए. मीडिया के मुताबिक दीपिका ने बी ग्रेड फिल्मों में इसलिए काम किया क्योंकि उनकी सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी दीपिका चिखलिया ने मलयालम, भोजपुर, तमिल, तेलगु,कन्नड़,बांग्ला,गुजराती फिल्मों

See also  Budget For UP Mandir : अयोध्या विकास के लिए 100 करोड़ की सौगात, बनारस, मथुरा वहीं, प्रयागराज महाकुंभ को 2500 करोड़

में भी काम किया.दीपिका चिखलिया ने अब तक ‘सुन मेरी लैला’, ‘विक्रम बेताल’, ‘भगवान दादा’, ‘घर संसार’, ‘इंद्रजीत’, ‘घर का चिराग’ जैसी कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनको इंस्टाग्राप पर 8 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

रामायण के बाद दीपिका चिखलिया को किसी और फिल्म से पापुलैरिटी नहीं मिली। उन्होंने एक फिल्म की थी जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। कुछ दिन पहले दीपिका चिखलिया ने फिल्म ग़ालिब में आतंकवादी की पत्नी का रोल निभाया वह आतंकवादी अफजल गुरु की पत्नी और ग़ालिब की मां बनी थी ये बात ‘रामायण’ की ‘सीता’ को आतंकी की पत्नी बनता देख फैंस को नहीं पची और उनको जमकर ट्रोल किया.

See also  Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : YRKKH में अभिरा की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद करेंगी ये त्रिदेवियां

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दीपिका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा एक बार वह शॉर्ट ड्रेस के साथ हाथ में वाइन लिए हुए भी नजर आई थी जिसके बाद फैंस ने उनकी काफी बढ़-चढ़कर बुराई की थी