Uncategorized

Republic Day 2024 : पुलिस पदक से सम्मानित होंगे ’12वीं फेल’ फेम IPS मनोज शर्मा, CISF के इन जांबाजों को भी मिला पुरस्कार

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर 1,000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के विभिन्न श्रेणियां से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पूर्व पुलिस अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधारात्मक सेवा के कुल 1 हजार 132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें सीआईएसएफ कर्मी भी शामिल है। उनके नाम की घोषणा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की गई है।

आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा जिनके जीवन से प्रेरित हिंदी मूवी “12वीं फेल” बनी है, उन सीआईएसएफ कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें पुलिस और अग्निशमन सेवा पदकों से सम्मानित किया गया है।

See also  75th Republic Day : इमैनुएल मैक्रो के सम्मान में राजकीय भोज, परोसे गए ऐसे डिश जिसका नाम तक नहीं सुना होगा, देखिए पूरा मेन्यू

केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान में महाराष्ट्र कैडर के साल 2005 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, बिहार कैडर के उनके बैचमेंट जितेंद्र राणा और कुछ अन्य को सराहनीय सेवा पदक के प्राप्तकर्ताओं के रूप में नामित किया गया है।

मनोज शर्मा और जितेंद्र राणा दोनों सीआईएसएफ में प्रतिनयुक्ति पर हैं। और बल के विमानन सुरक्षा विंग में तैनात है। दोनों अधिकारी मुख्य हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारी के रूप में क्रमशः मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे पर CISF इकाइयों के प्रमुख है।

Republic Day 2024
पुलिस पदक से सम्मानित होंगे ’12वीं फेल’ फेम IPS मनोज शर्मा

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक-

See also  Poonam Pandey Last Statement : जानिए आखिर पूनम पांडे ने मुनव्वर फारूकी को लेकर दिया था क्या बयान? किया था उनके बारे में यह खुलासा

1. दिनेश प्रताप परिहार, उपमहानिरीक्षक सीसीएल करगली

2. मनोज कुमार दास, उप कमांडेंट, आरएसपी राउरकेला

3. सईद फ़ैज़ अहमद, सउनि, का. एएसजी सूरत