Thursday, September 19, 2024
अजब-गजबफैक्ट्सस्नेक फैक्ट्स

Snake Fact : इस सांप के पास गलती से भी ना जाएं, तीन इंसानों को एक साथ निगलने की रखता है क्षमता… 

पूरी दुनिया में अनेकों जीव-जंतु पाए जाते हैं सभी जीव अलग-अलग स्वभाव के होते हैं तो जाहिर सी बात है कि उनसे इंसानो को भय तो होगा ही लेकिन इंसानों को अगर सबसे ज्यादा भय है तो वो साँपों से ही है. हो भी क्यों साँपों की असंख्य प्रजातियां पूरी दुनिया में पाई जाती है अकेले भारत में ही सांपो की तकरीबन 400 प्रजातियां पाई जाती है. उसमें भी मध्य प्रदेश में साँपों करीब 46 प्रजातियां पाई जाती है. 

मालूम हो कि भारत में पाई जाने वाली इतनी प्रजातियों में कहा जाता है कि सिर्फ चार ही सबसे जहरीली प्रजातियां पाई जाती है. मालूम हो कि ये सभी चारो प्रजातियां अक्सर लोगों से मुठभेड़ करती है.  ये चारों प्रजातियां हैं इंडियन कोबरा, कॉमन करैत, रसैल वाइपर और सॉ स्केल्ड वाइपर. इनके अलावा शेष अन्य सांप या तो बिना जहर के होते हैं या फिर कम जहर वाले होते है. 

लेकिन, इन साँपों के अलावा एक ऐसा सांप भी पाया जाता है जिसमें जहर नहीं होता है लेकिन फिर भी उस साँप में इतनी क्षमता होती है कि वो आसानी से किसी की भी जान ले सकता है. इस साँप को लोग अजगर के नाम से जानते हैं इसकी मांस पेशियां इतनी अधिक मजबूत होती है कि ये किसी भी इंसान को चुटकियों में मसलकर रख देता है. मालूम हो कि अजगर एक साथ तीन इंसानों को निगलने की क्षमता रखता है. मालूम हो कि अजगर मगरमच्छ सहित कई बड़े बड़े जानवरों को भी बड़ी आसानी से निगल सकता है.