हैंड बैग से प्रेग्नेंट सोनाक्षी सिन्हा ने छुपाया अपना बेबी बंप, देर रात पति जहीर के साथ डिनर पर हुई स्पॉट…
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Pics : लम्बे समय तक अपनी शादी की खबरों को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियों बटोरने के बाद मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने करीब एक महीने पहले अपने सात सालो के प्यार जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ शादी रचा ली। शादी के बाद हनीमून को इंजॉय करने के बाद अब अभिनेत्री अब वापस अपने काम पर लौट आई है।
लेकिन इसी बीच अभिनेत्री अपने पति जहीर के साथ बीती रात को डिनर के दौरान स्पॉट की गई। इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं और ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि दोनों की शादी के बाद से ही ये खबर बार-बार सामने आ रही है कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं।
मालूम हो कि जब बीती रात को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पैपराजी के कैमरे में कैद हुए तो इस दौरान सोनाक्षी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसने एक बार फिर से लोगों के जेहन में उठ ये रहे शक को हवा दे दी है कि अब एक बार फिर से लोग सोनाक्षी की प्रेगनेंसी की चर्चा में लग गए हैं।
दरअसल बीती रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल डिनर डेट पर स्पॉट किए गए। लेकिन इस दौरान की फोटोज को देखकर एक बार फिर से लोग ये कहने को मजबूर हो गए हैं क्योंकि वायरल हो रहीं फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा हैंड बैग से अपने बेबी बंप को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।हालांकि अभी तक इस खबर पर सोनाक्षी और जहीर में से किसी ने भी अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।