Sunday, September 8, 2024
ताज़ा खबरेंदेश की खबरेंराजनीति

Bihar Lok Sabha Chunav Result : आखिर 33 साल के बाद जीतन राम मांझी ने कर ही दिया खेला, मिली बड़ी जीत तो कहा ये… 

आज का दिन बिहार की राजनीति में बड़ा ही उठक-पठक वाला रहा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ने बड़ा खेला करते हुए गया लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के साथ ही बिहार में अपनी पार्टी हम और एनडीए का खाता आखिर खोलने में सफ़ल हो ही गए। मालूम हो कि मांझी के जीवन में दशकों के इंतजार के बाद यह पल आया है। 

तकरीबन पांच दशक की लंबी राजनीतिक पारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) आखिकार सांसद बनने में सफ़ल हो ही गए। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक ने अपने चौथे प्रयास में आखिरकार गया (सुरक्षित) सीट से जीत हासिल कर ही ली।

See also  Arun Govil Sad : बिना श्रीराम के दर्शन किए अयोध्या से लौटे 'टीवी के राम', बोले- क्या कहूं अब…

मालूम हो कि बिहार की राजनीति में जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मंंत्री से मुख्यमंत्री तक कई अहम पदों पर रहें लेकिन मांझी कभी संसद सदस्य नहीं बन पाये थे। जीतन राम मांझी ने 1991 के लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर गया से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद से मांझी विधानसभा चुनाव ही लड़ते रहे और जीतते भी रहे।