भारत की खबरेंमनोरंजन

हीरों से जड़ा ताज, 10 करोड़ रुपये कैश और फ्री में दुनिया घूमने का मौका, Miss World जीतते ही लग जाती है लॉट्री

Miss World 2024 : भारत की मेजबानी में मिस वर्ल्ड 2024 का इस बार आयोजन हुआ था और दुनिया को एक नई विश्व सुंदरी भी इस कॉन्टेस्ट के जरिए मिली। चेक गणराज्य की खूबसूरत हसीना Krystyna Pyszkova ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जबकि भारत की ओर से सिनी शेट्टी इस खिताब से चूक गईं।Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड 2024 का तक चेक गणराज्य की हसीना Krystyna Pyszkova ने जीत लिया है। लेबनान की कंटेस्टेंट Yasmina Zaytoun रनर अप रहीं। भारत की कंटेस्टेंट सिनी टॉप 4 से भी बाहर हो गई थी जबकि उन्होंने टॉप 8 में अपनी जगह बनाई थी। मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वैक्शन सेंटर में 71 में मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉन्टेस्ट का फाइनल आयोजित किया गया था

See also  4 एपिसोड वाली वो हॉरर-थ्रिलर सीरीज, जिसमें भूतिया आर्मी से लड़ता है हीरो, क्लाइमैक्स बैठा देगा दिमाग में डर

28 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत को मिस वर्ल्ड 2024 की मेजबानी मिली थी। करण जौहर ने इंवेंट को होस्ट किया।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल में पहले टॉप 40, टॉप 12 और टॉप 8 में सिनी की परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया गया। अगर सिनी जीत जाती तो वह दुनिया की तीसरी मिस वर्ल्ड होती जिन्हें अपने देश में ही ताज पहनने का मौका मिलता।आपको बता दे कि भारत ने अब तक छह बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इसके पहले रीता फारिया, फिर ऐश्वर्या राय बच्चन इसके बाद डायना हेडन फिर युक्ता मुखी फिर प्रियंका चोपड़ा और फिर मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है।

See also  लोकसभा चुनाव के कारण अगले तीन महीने ‘मन की बात’ का नहीं होगा प्रसारण, पीएम मोदी ने दी जानकारी

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना 71 में मिस वर्ल्ड 2024 की विनर बनी जबकि फर्स्ट रनर अप लेबनान की यासमीन जेटून रहीं। इसके बाद पिछली बार की मिस वर्ल्ड पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने क्रिस्टीना पिस्जकोवा को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया।मिस वर्ल्ड 2024 के कार्यक्रम में देश और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को भी पुरस्कार मिला। उन्हें मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की सीईओ जूलिया मॉर्ले (Julia Morley) ने नीता अंबानी को पुरस्कार दिया।