Uncategorized

Delhi Politics : अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश, दिया 25 करोड़ का ऑफर

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश में लगी हुई है। ’आप’ के विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड रुपए का ऑफर दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उनके विधायकों को कहा जा रहा है कि जल्द ही केजरीवाल गिरफ्तार होंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इस ’खेल’ में शामिल लोगों ने AAP विधायकों से कहा कि पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे और गिरफ्तारी के बाद विधायकों को तोड़ेंगे। इस तरह से भाजपा के नेता दिल्ली के लोगों की चुनी हुई राज्य सरकार को गिरा देगी। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने भी केजरीवाल के इस दावे को दोहराते हुए केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी नेताओं पर निशाना साधा है।

See also  Poonam pandey News : कभी अपने पति पर लगाया था मारपीट का आरोप, नहीं हुआ अभी तक तलाक, नशा से किया था बॉलीवुड डेब्यू

आतिशी के आरोपी के बाद केजरीवाल ने भी ऑपरेशन कमल का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ’पिछले दिनो इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहां है- कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गई है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड रुपए देंगे और भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लडवा देंगे। हालांकि, उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी खबर के अनुसार उन्होंने अभी तक सात विधायकों को ही संपर्क किया है। और सब ने मना कर दिया।

यह पूछे जाने पर की पार्टी कीस आधार पर आरोप लगा रही है तो दिल्ली के मंत्री ने कहा कि AAP के पास एक भारतीय जनता पार्टी नेता की ऑडियो रिकॉर्डिंग है जिसमें वह आप विधायक से बात कर रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की संभावित गिरफ्तारी और विधायकों की खरीद फरोख्त की योजना के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्डिंग को जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। आतिशी ने कहा रिकॉर्डिंग में एक भाजपा नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के बाद AAP सरकार को गिरा देंगे।

See also  Ram Mandir : हुआ फिर अजूबा प्राण प्रतिस्ठा के दान में मिला सोने का झाड़ू, भक्त बोल रहे मंदिर में इसी से करे सफाई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा, इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। पिछले 9 सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र रचे हैं। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी यह लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।

Delhi Politics
अरविंद केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप, AAP के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जनता सरकार से बहुत प्यार करती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी हमें चुनाव में नहीं हरा सकती। उन्होंने कहा यह लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गई तमाम और अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराना इनके बस की बात नहीं, तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।