Friday, October 18, 2024
Uncategorized

Filmfare Awards 2024 Winners : 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 के रेड कार्पेट पर रहा इन स्टार्स का जलवा, जान्हवी कपूर पर टिकी निगाहें

69वे फिल्मफेयर अवार्ड का आगाज हो गया है। जिसका हिस्सा बनते हुए करण जौहर से लेकर जान्हवी कपूर तक दिखाई दिए। इसके अलावा रेड कार्पेट पर सितारों का मेला देखने को मिला, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शुरुआत जान्हवी कपूर के ब्लैक आउटफिट लूक से हुई, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

वही फैंस सोशल मीडिया पर तारीफ है करते हुए नहीं थक रहे हैं। इसके बाद शो के करटेन रेजर इवेंट में होस्ट अपार शक्ति खुराना और करिश्मा ब्लैक एंड व्हाइट लूक में नजर आए। जहां करिश्मा तन्ना व्हाइट गाउन में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी तो वही अपार शक्ति खुराना ब्लैक लुक में उन्हें कंप्लीमेंट दे रहे थे।

इसके बाद एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और जरीन खान ने भी अपने लुक से रेड कार्पेट पर लाइमलाइट लूटी।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

करण जौहर, रूही सिंह, नेहल, मानसी पारेख ने भी शो के रेड कार्पेट पर अपने लुक से चार चांद लगा दिए।

69वे फिल्म फेयर अवार्ड 2024 के लिए टेक्निकल अवार्ड में गणेश आचार्य ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्हाइट झुमका गाने पर अपने काम के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी अवार्ड और 12वीं फेल ने बेस्ट एडिटिंग की ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं, शाहरुख खान के ‘जवान’ को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स और बेस्ट एक्शन का विनर चुना गया। इसके अलावा एनिमल को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड ’एनिमल’ और ’सैम बहादुर’ दोनों को मिला है।

See also  जाह्नवी हो गई बड़ी ये बात श्रीदेवी मान ही नहीं पा रही थीं, जब जाह्नवी ने माँगा - अंडरगारमेंट्स…