Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

MP Fire News : मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट से 8 लोगों की मौत और 50 घायल

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मगरधा रोड पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे धमाका हो गया। एक के बाद एक हुए कई धमाकों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। फैक्ट्री से आग की ऊंची ऊंची लपटे और धुएं का गुब्बार उठ रहा है। घटना में अब तक 8 लोगों के मरने की खबर है। वही, 50 से ज्यादा लोग घायल है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। कहा जा रहा है कि आतिशबाजी के लिए घरों में रखे बारूद के संपर्क में आने से आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटनास्थल पर पहुंचे 50 से ज्यादा दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है। धमाके के कारण से इलाके में अफरा- तफरी का माहौल है।आसपास के लोग डरें हूए हैं। प्रशासन ने ऐतिहातन 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। वही 60 घरों को धमाके के कारण से नुकसान पहुंचा है। हरदा के कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कहा, हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। विस्फोट में कई लोग जख्मी हो गए हैं, बचाव अभियान जारी है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।

See also  Vivek Agnihotri On Poonam Panday : पूनम पांडे की मौत के ड्रामे पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, कहां ये तो बस शुरुआत है..
MP Fire News
मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखें बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया है। जिसके कारण से क्षेत्र में अपना तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर से देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि आसपास के घर भी आग के चपेट में आ गए हैं। घटना स्थल पर प्रशासन का अमला पहुंच रहा है।

See also  अयोध्या के लिए हर हफ्ते ट्रेन फ्री में होगा आना-जाना और खाना

मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, ’हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने का बहुत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मंत्री श्री उदय प्रताप जी और वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं। भोपाल तथा इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। साथ ही इंदौर एवं भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भी भेजा जा रहा है।’

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए हैं। प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है जो अब हरदा जिले के बैरागढ़ इलाके में आसपास के 60 से अधिक घरों में फैल गई है। प्रशासन ने एहतियातन 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं। प्रशासन की मदद करने की कोशिश कर रहे एक स्थानीय निवासी धीरेंद्र सैनी ने बताया, ‘फिलहाल घटनास्थल से 8 शव बरामद किए गए हैं और घरेलू अस्पताल भेजा गया है।’

See also  Madhya Pradesh News : तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे ₹51 हजार, इस समाज ने किया बड़ा ऐलान 

वही हरदा के एसपी संजीव कंचन ने कहा, मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। पूरा शहर काले धुएं से घिर गया है। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई है। फिलहाल आग लगने का कारण का पता नहीं चला है। हरदा, बैतूल, खंडवा और नर्मदा पुरम एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां बुलाई गई है। फैक्ट्री में रुक-रुक कर धमाके हो रहे हैं। जिसके कारण से आग फैलती जा रही है। पूरा घटना पर मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों से जानकारी ली है।