Sunday, September 8, 2024
ताज़ा खबरें

Saudi Arabia UAE Indian : दुनिया के दो सबसे प्रभावी मुस्लिम देशों ने भारतीयों को दिया बड़ा गिफ्ट….

सऊदी अरब और यूएई ने भारतीयों के लिए विशेष वीजा का घोषणा किया है। दुबई में 5 वर्ष के मल्टी एंट्री विजा का एलान किया है तो सऊदी अरब की तरफ से 96 घंटे के फ्री वीजा की घोषणा की गई है। वीजा पर ऑफर कर दोनों ही देश पर्यटकों को आकर्षित करने की ओर देख रहे हैं।

जिससे उनके यहां अधिक लोग आए और अर्थव्यवस्था को फायदा मिले। दो बड़े मुस्लिम देश सऊदी अरब और यूएई की ओर से यह ऑफर ऐसे समय आया हैं, जब भारत और मालदीव के बीच संबंध तनावपूर्ण है। मालदीव के समुद्र तट भारतीय पर्यटकों के काफी ज्यादा पसंदीदा रहे हैं लेकिन हाल ही में तनाव के बाद मालदीव जाने वाले भारतीयों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है।

See also  Indigo Plane AC Fail : उड़ान के दौरान Indigo फ्लाइट में मचा हड़कंप,  200 से ज्यादा पैसेंजरों को हुई सांस लेने में दिक्कत
Saudi Arabia UAE Indian
दुनिया के दो सबसे प्रभावी मुस्लिम देशों ने भारतीयों को दिया बड़ा गिफ्ट….

दुबई डिपार्टमेंट ऑफ़ इकोनामी एंड टूरिज्म ने कहा कि भारत और खाड़ी देश के बीच ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए 5 वर्ष का मल्टी एंट्री वीजा पेश किया गया है। सेवा अनुरोध स्वीकार होने के 2 से 5 कार्य दिवसों के भीतर जारी किया जाने वाला यह वीजा अपने धारक को देश में 90 दिनों तक रहने की इजाजत देता है।

जिसे समान अवधि के लिए एक बार बढ़ाया जा सकता है। इसमें एक साल में 180 दिनों तक रुका जा सकता है। डीईटी के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी और दिसंबर साल 2023 के बीच दुबई में भारत से करीब 25 लाख पर्यटक आए थे। यह संख्या साल 2022 में 18 लाख थी। डईटी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से पर्यटकों के लिए आसानी हो जाएगी।

See also  PM Modi UAE Visit : पीएम मोदी आज करेंगे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

सऊदी अरब ने भारतीयों को घूमने के लिए वीजा देने का निर्णय लिया है। सऊदी अरब भारतीयों को फ्री वीजा 96 घंटे यानी 4 दिन के लिए दे रहा है। सऊदी एयरलाइंस या फ्लाईनास से यात्रा करने पर यह सुविधा दी जाएगी। सऊदी अरब को इससे ज्यादा भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद है। सऊदी अरब का लक्ष्य साल 2030 तक 75 लाख भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करना है। पिछले साल सऊदी अरब आने वाले भारतीयों की संख्या में 50% उछाल दर्ज किया गया जिसे और आगे बढ़ाना है।

सऊदी पर्यटन प्राधिकरण में अध्यक्ष अल्दबाग ने बताया है कि स्टॉप ओवर कार्यक्रम के तहत 96 घंटे के लिए फ्री वीजा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के लिए भारत एक प्राथमिकता वाला मार्केट है। अगले 6 वर्ष यानी साल 2030 तक भारत से सऊदी अरब आने वाले पर्यटकों की संख्या को 75 लाख तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।