Thursday, September 19, 2024
धार्मिक

शुक्रदेव की मेहरबानी बरसती है इन 3 राशियों के जातकों पर करते हासिल जीवन में बड़ा मुकाम… 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। मालूम हो कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी वर्णित 12 राशियों में अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव होता है। ये ग्रह ही प्रत्येक राशि की दशा और दिशा तय करते हैं। जिसका अच्छा या बुरा परिणाम अलग-अलग सभी 12 राशियों को भुगतना पड़ता है। सबसे सुखदायी ग्रह शुक्र ग्रह को कहा गया है और इनकी कृपा इन तीन राशि के जातकों पर खासकर बरसती ही है। 

वृषभ राशि- 

वृषभ राशि के जातकों का स्वामी ग्रह ही शुक्र ग्रह हैं। यही कारण है कि वृषभ राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण बुद्धिमान व कर्मशील माना जाता है। कहा जाता हैं कि वृषभ राशि के जातकों अपने करियर में अलग पहचान बनाने में शुक्र ग्रह की कृपा से सफल रहते हैं। 

तुला राशि- 

वृषभ राशि के जातकों के ही तरह तुला राशि का भी स्वामी ग्रह शुक्र स्वयं हैं। इसीलिए कहा जाता हैं कि तुला राशि इस राशि के जातक सभी सुख-सुविधाएं शुक्र देव की कृपा से हासिल करते हैं। 

मीन राशि- 

मीन राशि के जातकों पर भी शुक्रदेव की विशेष कृपा रहती है दरअसल मीन राशि में शुक्र ग्रह उच्च के होते हैं। मालूम हो कि इसी कारण से मीन राशि वाले जातक काफी टैलेटेंड और क्रिएटिव होते हैं।