Thursday, September 19, 2024
बॉलीवुड

आखिर सारे गिले-शिकवे हुए दूर, दुल्हन की तरह सजा सोनाक्षी की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला…

Sonakshi Sinha Wedding : आगामी 23 जून यानी कि कल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के अटूट बंधन में हमेशा-हमेशा के लिए बंध जाएंगे। इसके साथ ही सारे गिले-शिकवे भी फोरी तौर पर दूर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि सोनाक्षी के जहीर के साथ शादी के फैसले से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं था लेकिन अब सब कुछ ठीक होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दोनों के फैंस दोनों की शादी से जुड़े हर पल के अपडेट को जानने के लिए बेचैन बने हुए हैं। 

मालूम हो कि सोनाक्षी और जहीर दोनों की शादी के फंक्शन भी अब शुरू हो चुके हैं। यहां तक कि सोनाक्षी के हाथ में होने वाले पतिदेव जहीर के नाम की मेंहदी भी लग चुकी है। मालूम हो कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ये अफवाहें छाई हुई थीं कि सोनाक्षी के शादी के इस फैसले से उनका परिवार खुश नहीं है। ऐसे में मालूम नहीं सोनाक्षी की शादी सोनाक्षी के परिवार वाले शामिल होंगे या नहीं। लेकिन अब इन खबरों पर विराम लगाते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर भी स्पॉट किया गया। उसके बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला ‘रामायण’ भी दुल्हन की तरह सज चुका है, बेटी की विदाई के लिए। मालूम हो कि जहीर और सोनाक्षी की शादी के लिए शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला स्ट्रिंग लाइट्स से जगमगा उठा है। 

गौरतलब हो कि शत्रुघ्न सिन्हा के बंगले की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में अपनी शादी का रिसेप्शन देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब हो कि शत्रुघ्न हालांकि ये जरूर कहा है कि किस घर में तनाव नहीं होता है लेकिन अब सबकुछ ठीक है, सोनाक्षी शत्रुध्न सिन्हा की बेटी है सिर्फ इसीलिए वो जो चाहती है वो उसे नहीं मिले ऐसा नहीं होगा। आने वाले 23 जून को हम सभी सोनाक्षी-जहीर की शादी के रिसेप्शन को इंजॉय करेंगे।