Threat To Kill : रूबी आसिफ खान और सीएम योगी को जान से मारने की मिली धमकी, खून से लिखा मिला खत
भारतीय जनता पार्टी नेत्री रूबी आसिफ खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार खून से लिखा खत उनके दरवाजे पर मिला है। जिसमें राम मंदिर निर्माण की खुशी मनाने पर उन्हें एवं सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रोरावत क्षेत्र में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी नेत्री रूबी आसिफ खान के अनुसार रविवार सुबह करीब 10:15 बजे कोई घर के दरवाजे पर आया पति ने दरवाजा खोला तो एक परिचित महिला मिलने आई थी। उस समय पानी पड़ रहा था। समाचार खत भी दरवाजे पर पड़े हुए थे। समाचार खत के नीचे एक कागज पड़ा मिला। कागज पर लाल रंग में खून जैसे रंग से धमकी लिखी हुई थी।
खत में लिखा है कि रूबी आसिफ खान तू राम मंदिर बनने की खुशी मना रही है। तेरे योगी आदित्यनाथ ने मस्जिद तोड़वाकर मंदिर बनवा दिया। तेरे योगी आदित्यनाथ को भी जल्द ही मार डालेंगे। तुझे भी जान से मार देंगे। तेरे पूरे परिवार को भी खत्म कर देंगे। धमकी दी गई रूबी की जानकारी पर सीओ प्रथम भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
रूबी के घर में लगे सीसीटीवी देखने से पता चला की रात में एक 1:30 बजे के बाद बुर्का पहने महिला घर के दरवाजे पर यह खत रख कर चली गई। उसने खत रखने के बाद सीसीटीवी की तरफ भी देखा है। लेकिन चेहरा ढका हुआ है। उसे इस बात का एहसास है कि सीसीटीवी लगा हूआ है।
सीसीटीवी के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर टीम को भी लगा दिया गया है। पिछले दिनों मिले खत और इस खत को मिलाकर देखा जा रहा है। दोनों खतों की लिखावट भी एक जैसी है।