Vidyasagar Maharaj : जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज हुए ब्रम्हलीन, तीन दिन उपवास के बाद ली समाधि पीएम मोदी ने किया नमन
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पिछले साल की थी आचार्य से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने आचार्य विद्यासागर महाराज के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं आचार्य के अनगिनत भक्तों के साथ हैं।
22 नवंबर 1972 को मुनि विद्यासागर 26 वर्ष की आयु में आचार्य बने थे। वह शास्त्रीय (संस्कृत और प्राकृत) और कई आधुनिक भाषाओं, हिंदी, मराठी और कन्नड़ के विशेषज्ञ थे। आचार्य हिंदी और संस्कृत के एक विपुल लेखक भी रहे हैं। कई शोधकर्ताओं ने स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट डिग्री के लिए उनके कार्यों का अध्ययन किया है।
Source : Zeenews Instagram