Friday, October 18, 2024
मनोरंजन

Ramayan Sita B grade movies : जाने क्यों करनी पड़ी थी रामायण की सीता को बी ग्रेड फिल्में भोजपुरी समेत 8 भाषाओं में की फिल्में

रामायण सीरियल की सीता यानी कि दीपिका चिखलिया हर घर में पहचानी जाती हैं। सीता का रोल निभाने से पहले उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। आज हम उनसे जुड़ी कुछ बातें आपको बताएंगे।

दीपिका चिखलिया ने 1987 में रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था और इसके बाद वह घर-घर मशहूर हो गई थी। इस शो की वजह से न केवल दीपिका चिखलिया को पापुलैरिटी मिली बल्कि लोग उन्हें असल जिंदगी में सीता समझने लगे।22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय पर रामानंद सागर के राम लक्ष्मण और सीता सभी अयोध्या में मौजूद थे।

दीपिका चिखलिया का जन्म 19 अप्रैल 1965 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई मुंबई से ही की स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एक्टिंग के ऑफर आने लगे।स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।

See also  Sapna Chaudhary Dance Video : सपना चौधरी ने स्टेज पर दी ऐसी परफॉर्मेंस, गुलाबी सूट में ढाया कहर, बूढ़े भी आ गए स्टेज पर

16 साल की उम्र में दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1983 में आई सुन मेरी लैला नाम की फिल्म की थी इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में भी काम किया लेकिन उनका असली पहचान रामानंद सागर की रामायण में सीता का रोल निभा कर ही मिला। लोग उन्हें किसी और किरदार में नहीं देखना चाहते थे।

दीपिका ने बी ग्रेड फिल्मों में काम किया उन्होंने चीख और रात के अंधेरे में जैसी बी-ग्रेड फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिए. मीडिया के मुताबिक दीपिका ने बी ग्रेड फिल्मों में इसलिए काम किया क्योंकि उनकी सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी दीपिका चिखलिया ने मलयालम, भोजपुर, तमिल, तेलगु,कन्नड़,बांग्ला,गुजराती फिल्मों

See also  Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर में विराजमान रामलला अब करेंगे अराम, बन रही नई व्यवस्था

में भी काम किया.दीपिका चिखलिया ने अब तक ‘सुन मेरी लैला’, ‘विक्रम बेताल’, ‘भगवान दादा’, ‘घर संसार’, ‘इंद्रजीत’, ‘घर का चिराग’ जैसी कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. उनको इंस्टाग्राप पर 8 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

रामायण के बाद दीपिका चिखलिया को किसी और फिल्म से पापुलैरिटी नहीं मिली। उन्होंने एक फिल्म की थी जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। कुछ दिन पहले दीपिका चिखलिया ने फिल्म ग़ालिब में आतंकवादी की पत्नी का रोल निभाया वह आतंकवादी अफजल गुरु की पत्नी और ग़ालिब की मां बनी थी ये बात ‘रामायण’ की ‘सीता’ को आतंकी की पत्नी बनता देख फैंस को नहीं पची और उनको जमकर ट्रोल किया.

See also  Mahtari Vandana Yojana 2024 : अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, महतारी वंदन योजना को मिली मंजूरी

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब दीपिका को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा एक बार वह शॉर्ट ड्रेस के साथ हाथ में वाइन लिए हुए भी नजर आई थी जिसके बाद फैंस ने उनकी काफी बढ़-चढ़कर बुराई की थी