Uncategorized

69th Filmfare Awards : रणबीर – आलिया ने बना डाला रिकॉर्ड, 68 साल बाद, ‘फिल्म फेयर अवॉर्ड्स’ में पहली बार ऐसा हुआ…

‘फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024′ में जहां एक तरफ विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ का जलवा रहा है, वहीं फिल्म ‘एनिमल’ के लिए स्टार कपूर बेस्ट एक्टर और फिल्म ‘रॉकी’ और ‘रानी की प्रेम कहानी’ के लिए रिवाइवल हैं। की पत्नी एवं मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया।

इस बार अवॉर्ड्स फंक्शन में कुछ ऐसा देखने को मिला जो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है कि ‘फिल्म फेयर अवॉर्डस’ में किसी पति-पत्नी की जोड़ी को एक साथ बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला हो।

See also  MMS leak News : अगर कोई एमएमएस गलती से हो जाए तो करें यह काम सोशल मीडिया से हो जाएगा गायब

इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।बॉलीवुड कि इस मशहूर जोड़ी पर दर्शकों ने जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, 8 साल पहले ऐसा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन उस समय दोनों की शादी नहीं हुई थी।

8 साल पहले साल 2016 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों को फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। और उसके दो साल बाद यानी 2018 में दोनों ने शादी की थी।

वहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने साल 2022 में शादी की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह आलिया भट्ट और रणवीर कपूर भी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैं।

See also  लग्जरी कार से गुची बैग तक, अनंत-राधिका को बॉलीवुड से मिले करोड़ों के गिफ्ट, जानें- किसने दिया सबसे महंगा तोहफा?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को पहली बार फिल्म ’ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ बड़े पर्दे पर देखा गया था। और यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। अब यह दोनों स्टार्स अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। क्योंकि एक ही घर दो बड़े पुरस्कार आ चुके हैं।

इस बार फिल्म ’12वीं फेल’ को ’बेस्ट फिल्म’ का पुरस्कार तो मिला ही साथ ही साथ इस फिल्म के लिए ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का अवार्ड विधु विनोद चोपड़ा और ’बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स’ का पुरस्कार विक्रांत मैसी को दिया गया।