Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

Ayodhya Ram Mandir Donation : अरबपति हुए रामलला, रामभक्त दिल खोलकर लूटा रहे हैं खजाना, चार दिन में ही बरसा रिकार्ड चढावा

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त बड़ी संख्या में भगवान राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और राम मंदिर में दान भी कर रहे हैं। राम भक्तों ने रामलला पर पैसों की बारिश कर दी है। राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी छप्पर फाड़ कर चंदा आ रहा है।

रामभक्त राम लला की दरबार में दिल खोल कर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राम मंदिर में दान दिया जा रहा है। 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50,000 वहीं, 26 जनवरी के दिन एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं।

See also  सबसे बड़ा सांप कौन-सा है? टाइटनोबोआ या एनाकोंडा? क्या आप जानते हैं इसका जवाब? जानिए सबकुछ..
Ayodhya Ram Mandir Donation
अरबपति हुए रामलला, रामभक्त दिल खोलकर लूटा रहे हैं खजाना

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद से ही राम मंदिर में भक्तों की काफी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। रामपथ और मंदिर परिसर के आसपास सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिला। कड़ाके की ठंड, कोहरे और शीतलहर के बीच लोग मंदिर के बाहर लाइन लगाए खड़े नजर आए। भक्त ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते दिख रहे हैं।