Friday, October 18, 2024
ताज़ा खबरेंदेश की खबरें

Anant-Radhika Pre Wedding : ‘झिंगाट’ पर थिरकीं जान्हवी-रिहाना, अनंत-राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में लूटी महफिल

जानवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग पार्टी में पॉप स्टार रिहाना के साथ डांस कर रही हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरें मरचेंट की बहु राधिका मरचेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। उनके प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से ही शुरू हो गए हैं जो 3 मार्च तक चलेंगे।1 मार्च को कॉकटेल नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें पॉप गायिका रिहाना ने चार चांद लगा दिए।

ऐसे में कई सारी बॉलीवुड हस्तियों ने भी यह जमकर डांस किया। वहीं अभिनेत्री जानवी कपूर के साथ उन्होंने जमकर ठुमके लगाए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बॉलीवुड अभिनेत्री जानवी कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में पॉप स्टार रिहाना के साथ डांस कर रही हैं। इस कार्यक्रम में कई सारे सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। वहीं रिहाना ने सारी लाइमलाइट बटोर ली।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जानवी ने आज शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रिहाना के साथ झिंगाट गाने पर थिरकती नजर आ रही थीं। वीडियो में अनंत की होने वाली दुल्हन राधिका भी नजर आ रही थीं।पोस्ट साझा करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा, ‘यह महिला एक देवी हैं। इन्हें गुडबाय मत कहो।’ इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिहाना के साथ एक तस्वीर भी साझा की और फायर इमोजी साझा की।

See also  UP Lok Sabha Result 2024 : काश हाई कमान ने सुनी होती अपने विधायकों की बात तो आज भाजपा के 26 सांसद हारे न होते... 

रिहाना ने जल्द ही शादी करने वाले कपल अनंत और राधिका के लिए जामनगर में तीन दिन तक के लिए आयोजित प्री वेडिंग फंक्शन में प्रस्तुति दी है। लगभग 2000 मेहमानों के साथ सितारों से सजे समझ में करीना कपूर सैफ अली खान , रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और कई अन्य हस्तियां शामिल थीं। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, साइना नेहवाल और क्रिकेट सितारे सैम कुरेन, ट्रेंट बोल्ट, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर भी समारोह में शामिल हुए। वहीं, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स, इवांका ट्रम्प और एडीएनओसी के सीईओ सुल्तान अहमद अल-जबर सहित अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने इस शानदार कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।