Tuesday, October 22, 2024
अजब-गजबदेश की खबरें

दूल्हे की कटी उंगलियां देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मामला बिगड़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस

Meerut News थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादी के दौरान उसे समय हंगामा मच गया, जब वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे की हाथ की कटी उंगलियों को देखा तो दुल्हन पक्ष ने इस पर वरमाला की रस्म से इनकार कर दिया। इसी बीच पुलिस को बारात को बंधक बनाने की भी सूचना दी गई।

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादी को लेकर काफी बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात शादी के दौरान वरमाला के समय दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की हाथ की कटी उंगलियां देखी इसके बाद दुल्हन पक्ष ने इस वरमाला की रस्म को करने से इनकार कर दिया। इसी बीच पुलिस कोई यह सूचना दी गई की बारात को बंधक बना लिया गया है।

फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव की बरात सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को पहुंची थी। चढ़त के बाद जब वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए तो किसी ने दूल्हे के एक हाथ की कटी हुई उंगलियां देखी। जानकारी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।

See also  King Cobra Viral Video : गर्मी से व्याकुल कोबरा ने गिलास से पिया पानी फिर चला गया जंगल में

इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बिजोलिया को बुलाया तो वह बातें बनाने लगा। रात भर दूल्हा दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच समझौते की बात चलती रही। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है और कोई तहरीर भी नहीं मिली है।