Anupamaa 29 January : वनराज की अकड़ तोड़ेंगे बापू जी, अनुपमा के साथ सारी हदें पार करेगा तोषू
सीरियल अनुपमा की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। सीरियल के अंदर इस वक्त अनुपमा और अनजु दोनों अमेरिका में है, लेकिन एक-दूसरे से दूर है।
इन सबके बीच आज का एपिसोड 27 जनवरी का काफी मजेदार आने वाला है। सीरियल की शुरुआत में श्रुति के पास जोशी बेन का फोन आएगा।
जोशी बेन उसे बताएगी कि वो अब ठीक है और रेस्टोरेंट के सभी लोग घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में श्रुति उनसे मुलाकात करने के बारे में सोचेगी और अनुज को भी साथ चलने के लिए कहेगी।
वहीं, काव्या अपनी बेटी ईशानी को होस्टल छोड़ने की तैयारी कर रही होगी। इस दौरान सभी लोग इमोशनल हो जाएंगे
ईशानी वनराज से कहेगी उसे पता है कि वो उसे पसंद नहीं करता है, लेकिन क्या वो उसके साथ एक सेल्फी क्लिक करवा सकता है क्योंकि स्कूल में बच्चे उसे चिढ़ाते हैं।
वनराज को काव्या द्वारा दिया गया धोखा याद आ जएगी है और वो सोफे से उठकर चला जाएगा। बा वनराज को समझाएगी कि वो ईशानी के साथ ऐसा बर्ताव न करें
लेकिन वनराज कहेगा कि वो अपने साथ हुए धोखे को नहीं भूला पा रहा है। बा कहेगी कि उसने भी तो किसी को धोखा दिया था। वनराज बा की बातों को इग्नोर कर देता है।
![Anupamaa 29 January](https://thebharatnama.in/wp-content/uploads/2024/01/BeFunky-collage-19.jpg)
काव्या वनराज से अपनी बेटी को रोकने के लिए कहेगी लेकिन वो नहीं मानेगा। इतने में बापू जी शाह हाउस में एंट्री करेंगे। वो वनराज से कहेंगे कि ईशानी इस घर से नहीं जाएगी।
काव्या वनराज से अपनी बेटी को रोकने के लिए कहेगी लेकिन वो नहीं मानेगा। इतने में बापू जी शाह हाउस में एंट्री करेंगे। वो वनराज से कहेंगे कि ईशानी इस घर से नहीं जाएगी।
इसके बाद अनुपमा किंजल के घर आ जाएगी और वो उसकी बेटी का ख्याल रखेगी। यशदीप अनुपमा को उसके घर पर ही रूकने के लिए कहेगा। कुछ देर बाद तोषू घर पर आएगा और अनुपमा को देखकर काफी गुस्सा हो जाएगा।
अनुपमा अपने बेटे तोषू को खूब सुनाएगी। तोषू भी बदतमीजी पर जब उतरेगा तो अनुपमा उसे थप्पड़ मारते-मारते रूक जाएगी, लेकिन तोषू गुस्से में आकर अपनी मां अनुपमा को पैसे देकर घर से बाहर निकाल देगा।