Sunday, September 8, 2024
Uncategorized

75th Republic Day : इमैनुएल मैक्रो के सम्मान में राजकीय भोज, परोसे गए ऐसे डिश जिसका नाम तक नहीं सुना होगा, देखिए पूरा मेन्यू

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो भारत दौरे पर हैं। देश के 75वे गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। शुक्रवार की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मैक्रो के सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रो के लिए लजीज पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसे गए। रिपोर्ट के अनुसार भोज में केसर बादाम शोरबा, सरसों का साग, मक्के की रोटी, जीरा आलू, पुदीना रायता जैसी डिशेज परोसी गई।

इसके अलावा छेना पटूरी, अचारी आलू और मशरूम, अंजीर कोफ्ता, बागन -ए-सब्ज, दाल डेरा, सब्ज पुलाव भी मेनू में शामिल था। वही मीठे के तौर पर गाजर नजाकत, फिरनी मिले फ्यूल, काव्र्ड फ्रेश फ्रूट एवं केशवा, कॉफी परोसा गया। भोज के बाद राष्ट्रपति मैक्रो दरगाह निजामुद्दीन औलिया भी गए। यहां पर उन्होंने आधे घंटे से भी ज्यादा समय बिताया।

See also  Ram Mandir Ayodhya : कांग्रेस के दिग्गज नेता मणि शंकर अय्यर की बेटी ने राम मंदिर के विरोध में रखा था 3 दिन का व्रत, अब सोसाइटी के लोग बोले माफी मांगे या...

इससे पहले राजकीय भोज के बाद संबोधन में मैक्रो ने बताया कि वह 5 साल बाद राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं और बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देशों के नेताओं का एक दूसरे के राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित बनना ऐतिहासिक क्षण है। और यह भारत और फ्रांस की मजबूत साझेदारी का प्रतीक है।

75th Republic Day
इमैनुएल मैक्रो के सम्मान में राजकीय भोज

वहीं 25 जनवरी को इमैनुएल मेक्रो ने जयपुर से अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भव्य रोड शो में भाग लिया था और जयपुर स्थित हवा महल और आमेर किले का भी दौरा किया था।