Friday, October 18, 2024
देश की खबरेंमनोरंजन

VIDEO: सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी खड़े थे एक-साथ, फिर हुई रणवीर सिंह की एंट्री और…

Salman Khan MS Dhoni Video Viral: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में सिनेमा, खेल,राजनीति से जुड़े कई लोग पहुंचे। जामनगर में हो रहे इस इवेंट में तमाम बड़े सेलिब्रिटी एक साथ दिखाई दिए जो एक दूसरे से मिल भी रहे थे। इसी कड़ी में सलमान खान और महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनंत और राधिका मरचेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में कई दिग्गज कलाकार दिखाई दिए। इस इवेंट में बड़े से बड़े स्टार्स को एक साथ देखने का मौका मिला।

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और क्रिकेट के सुपर हीरो महेंद्र सिंह धोनी का भी आमना सामना हुआ यह फैन्स के लिए एक बड़ा पल था. इस इवेंट में सलमान खान को अनंत अंबानी बॉलीवुड के दूसरे सेलिब्रिटीज के साथ-साथ क्रिकेट जगत के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से भी मिलते हुए देखा गया। वीडियो में सलमान खान ने काले रंग का कुर्ता पठानी सेट में शानदार अंदाज के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी और सलमान खान साथ में खड़े हुए हैं। इसके बाद रणवीर सिंह की वहां एंट्री होती है.

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रणवीर सिंह के आने पर सलमान खान उन्हें गले लगा लेते हैं। वहीं धोनी थोड़ा सा पीछे चले जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अब धोनी के फैंस सलमान खान से नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलमान खान का यह बिहेव बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। अब इस वीडियो में कितनी सच्चाई है यह तो कोई नहीं जानता लेकिन कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी को सलमान खान ने अपना फेवरेट क्रिकेटर बताया था। हालांकि, कुछ फैन्स का कहना है कि धोनी के पीछे साक्षी के साथ अर्जुन कपूर खड़े हुए थे. शायद यह वजह थी कि सलमान खान, धोनी से कटे-कटे से दिखाई दिए.

See also  'एमएस धोनी ने पिछले साल रुतुराज को बताया होगा': आखिरी मिनट में गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाए जाने के बाद अश्विन का बड़ा दावा

सलमान खान ने अनंत अंबानी को गले लगा कर बधाई दी और अब सभी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस फंक्शन में डांडिया नाइट का कार्यक्रम भी रखा गया था। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को पत्नी साक्षी के साथ क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया करते हुए देखा गया. फैन्स को धोनी के डांडिया का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी महेंद्र सिंह धोनी का स्वागत करते हुए नजर आए। सभी के हाथों में डांडिया था। मुकेश अंबानी धोनी को गले लगा कर उनका स्वागत करते हैं।

आपको बता दे की इंडियन प्रीमियर लीग से पहले फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिल गई है। धोनी की नजरे आईपीएल 2024 सीजन पर टिकी हुई है क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स को छठा खिताब दिलाना चाहते हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने पिछले सीजन के फाइनल के बाद संकेत दिया था कि आगामी आईपीएल उनका अंतिम टूर्मामेंट हो सकता है. धोनी पिछले सीजन में घुटने की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन नए सीजन से पहले उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई. भारतीय विकेटकीपर ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी थी.